Best News Portal Development Company In India

गडचिरोली: भगवानपुर के पास खेतों में उत्पात मचाने वाले हाथियों का जंगल में डेरा, वन विभाग सतर्क

Image Courtesy: iStock

गडचिरोली जिले की कुरखेड़ा तहसील के भगवानपुर गांव से सटे खेतों में उत्पात मचाने वाले हाथियों के झुंड ने अब नजदीकी जंगल क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। ओडिशा राज्य से आए इन जंगली हाथियों के कारण वन विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हाथियों ने बीते कुछ समय से कुरखेड़ा तहसील के वन क्षेत्र में ज्यादा समय बिताया है और वर्तमान में यही उनका ठिकाना बना हुआ है। बुधवार रात को भगवानपुर के तीन किसानों के खेतों में घुसकर हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद गुरुवार रात को यह झुंड गांव से लगे जंगल में ही रुक गया।

वन विभाग ने नागरिकों और किसानों को अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने की सख्त सलाह दी है।

 

 

shahid Sheikh
Author: shahid Sheikh

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

चांदी सोने की कीमत

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link